- यूक्रेन फंसे बिहारी छात्र आज दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट आएंगे। वहां से राज्य सरकार ने उन्हें बिहार लाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा है कि यूक्रेन से बिहार आने वाले लोगों को किराया राज्य सरकार देगी।
- मौसम विभाग का येलो अलर्ट। उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार। गरज के साथ चमकेगी बिजली।
- पटना वीमेंस कॉलेज में आज कैबिनेट चुनाव। सुबह 9:45 बजे से वोटिंग। 5 पदों के लिए मैदान में 17 उम्मीदवार।
- इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन आज से। सूबे में 133 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिका की जांच होगी। हर केंद्र पर 100 से 150 परीक्षकों की ड्यूटी