DHANBAD: झारखंड सरकार के द्वारा 60/40 नियोजन नीति को लेकर कल रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार 19 अप्रैल को संपूर्ण झारखंड बंद करने का आदिवासी मूलवासी छात्रों ने आह्वान किया है। आदिवासी मूलवासी छात्र संगठनों ने मंगलवार को धनबाद में मशाल जुलूस निकालकर कल की बंदी को लेकर धनबाद वासियों से आह्वान किया और अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रख आंदोलन में सहयोग मांगा। छात्र नेता अजीत महतो एवं राजा दास ने कहा कि यह आंदोलन झारखंडी अस्मिता से जुड़ा है जिसमें छात्रों के द्वारा बंद किया जा रहा है। तमाम ऑटो,होटल एवं दुकानदार बंधुओं सभी से नम्र निवेदन है कि झारखंड बंद में अपना सहयोग दें।
राज्यसभा की दो सीटें: नीतीश कुमार किस पर खेलेंगे दांव.. रामनाथ ठाकुर या हरिवंश?
पांच सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में Nitish Kumar की पार्टी Janata Dal United के खाते में दो सीटें...




















