रांची: गिरिराज फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी नागपुरी ‘फिल्म आई लव यू’ का ट्रेलर मेन रोड स्थित जेडी सिनेमा हाई स्ट्रीट मॉल में लॉन्च किया गया।इस दौरान फिल्म के सभी कलाकार मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आई लव यू अक्टूबर तक दशहरा के बाद दर्शकों के बीच रीलीज होगी।
फिल्म पूरी तरह तैयार है इसको लेकर एक बड़ा कार्यक्रम हाई स्ट्रीट मेंन रोड रांची में किया गया जहां, फिल्म के सितारों के बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया इस खास मौके पर फिल्म के स्टार कास्ट समेत आई लव यू के मेकर से लेकर क्रू टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे। बताते चलें कि यह फ़िल्म आई लव यू नागपुरी भाषा की रोमांटिक, एक्शन और ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन विशाल वर्मा प्रोड्यूसर मुकेश गिरी ने किया है। फिल्म में विवेक नायक और अमृता पाल मुख्य भूमिका में हैं। सहायक कलाकारों में नितेश कच्छप राजू मिंज, बेलाल, भास्कर, शामिल हैं।




















