पटना के गांधी मैदान में आज फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी। गांधी मैदान में लाखों की संख्या में भीड़ मौजूद है। पुष्पा 2 के ट्रेलर को शाम 6:03 बजे गांधी मैदान में रिलीज किया गया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने पटना के गांधी मैदान में ट्रेलर रिलीज किया। वहीं ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस इस पर भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं।
पटना में ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर लॉन्च, भीड़ ने फेंका चप्पल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
साउथ फिल्म के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन-रश्मिका का पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जोरदार स्वागत किया गया। गाधी मैदान में फैंस की भीड़ को देखकर सुपरस्टार गदगद हुए। बीजेपी नेता व बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुके देकर स्वागत किया। अल्लू अर्जुन को देखने का इंतजार फैन्स जिस उम्मीद से कर रहे थे, ऐसे में एक्टर ने उन्हें निराश नहीं किया।

समय पर अल्लू गांधी मैदान पहुंचे। भारी सिक्योरिटी के बीच अल्लू ने एंट्री मारी। ब्लैक कुर्ता-पैंट में अल्लू काफी हैंडसम नजर आए। ऐसे में पब्लिक को कन्ट्रोल करने के लिए पुलिस भी वहां मौजूद रही। अल्लू के स्टेज पर समय से न आने के चलते, लोगों ने गांधी मैदान में चप्पल चलाईं। जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।

इस दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन ने कहा, बिहार के पावन धरती को मेरा सत सत प्रणाम। अल्लू का स्वागत स्टेज पर जोरो-शोरों से हुआ. अल्लू ने फैन्स का धन्यवाद कहा। साथ ही कहा कि ‘पुष्पा’ आजतक नहीं झुका, पर पटना के प्यार के आगे झुक गया पुष्पा। फ्लावर नहीं, वाइल्ड फायर हूं मैं। टूटी-फूटी हिंदी बोलने के लिए अल्लू अर्जुन ने माफी भी मांगी। इसके बाद उन्होंने इंग्लिश में बोलना शुरू कर दिया।

ट्रेलर की शुरुआत में आप अल्लू अर्जुन को उनके पुराने अंदाज में देख सकते हैं। उनकी चाल ढाल का अंदाज भी पुराना है। लेकिन इस ट्रेलर में एक्शन और मार धाड़ पहले की तुलना में ज्यादा है। ट्रेलर में अल्लू अर्जुन का एक्शन अवतार देख फैन्स भी पागल हो गए हैं। वहीं ट्रेलर में कुछ दमदार डायलॉग भी हैं, जो लोगों के दिलों को जीत रहे हैं। एक डायलॉग सुनने को मिलता है, “पुष्पा, ढाई अक्षर, नाम छोटा है, लेकिन साउंड बहुत बड़ा है”।