RANCHI: SGRS (एसजीआरएस) एकेडमिक प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ फैशन शो का आयोजन किया गया। कई वर्षों से इस संस्था के द्वारा गरीब बच्चियों के लिए ट्रेनिंग कैंप चलाया जा रहा है, जिसमें हर साल लगभग 600 बच्चियों को ट्रेनिंग देकर प्लेसमेंट भी दिया जा रहा है।
गरीब बच्चियों को किया जाता है प्रशिक्षित
कौशल विकास के अंतर्गत वैसे बच्चियों जो गरीबी रेखा से नीचे है, उन्हें प्रशिक्षित कर अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दिया जा रहा है और इस प्रशिक्षण केंद्र में बिना भेदभाव के सलम एरिया से बच्चियों को चुनकर उनकी जिंदगी संवारने की कोशिश की जा रही है। साथ ही साथ संस्था के द्वारा बच्चियों को प्रशिक्षण के वक्त आवास और खाना मुफ्त में दी जाता है और 3 से 6 महीने का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की पहल की जाती है।

2011 में इस संस्था की शुरुआत
2011 में इस संस्था की शुरुआत हुई थी और लगभग 15,000 से ज्यादा बच्चियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। लगभग 6000 बच्चियां स्वरोजगार से जुड़ भी चुकी है। निर्देशक हरनाम सिंह ने बताया यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की ओर ले जाएगी।




















