बिहार में बढ़ते ठंड और कुहासे के कारण ट्रेन के स्पीड पर ब्रेक लगते जा रहा है। कोहरे और शीतलहर से पटना रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। समय से पटना जंक्शन पर पहुंचे यात्री परेशान हैं। 1 घंटे से लेकर 12 घंटे तक की देरी से ट्रेनें चल रही है। 6 फ्लाइट भी डिले हैं।
03484 भागलपुर स्पेशल फेयर एक्सप्रेस 12 घंटे लेट, 12368 कुंभ एक्सप्रेस 11 घंटे लेट, 12334 विभूति एक्सप्रेस 11 घंटे लेट, 06085 पटना स्पेशल फेयर 8 घंटे 22 मिनट लेट, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 6 घंटे 15 मिनट लेट, 02394 राजेंद्र नगर क्लोन एक्सप्रेस 6 घंटे 14 मिनट लेट, 03007 खाती स्पेशल फेयर एक्सप्रेस 5 घंटे 44 मिनट लेट, 13005 हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस 5 घंटे 5 मिनट लेट, 15743 फरक्का एक्सप्रेस 5 घंटे लेट, 03308 पटना छठ पूजा स्पेशल 5 घंटा लेट, 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 4 घंटे 14 मिनट लेट, 12365 रांची शताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे 50 मिनट लेट, 12333 विभूति एक्सप्रेस 3 घंटे 25 मिनट लेट, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस 2 घंटे लेट, 12304 पूर्वा एक्सप्रेस 1 घंटे 16 मिनट लेट समेत कई ट्रेनें लेट चल रही है।
इतना ही नहीं मौसम और कोहरा की वजह से फ्लाइट्स भी लेट हो रही हैं। हैदराबाद-पटना 6E 6382 – 25 मिनट (9.50 समय है 10.15 में लैंड करेगा), बेंगलुरु-पटना SG 531 – 30 मिनट (12.20 समय है, 12.50 में लैंड करेगा), अहमदाबाद-पटना SG 534 – 35 मिनट (17.35 समय है 18.10 में लैंड करेगा), पटना-हैदराबाद 6E 6383 – 20 मिनट (10.25 के बदले 10.45 में जाएगी), पटना-अहमदाबाद SG 533 – 30 मिनट (12.55 के बदले 13.25 में जाएगी), पटना-बेंगलुरु SG 532 – 35 मिनट (18.10 के बदले 18.45 में जाएगी)।