चुनाव से पहले एक बार फिर पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बिहार कैडर के सात आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार SP भी बदले गए हैं। अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी मनोज कुमार तिवारी को सिवान का एसपी बनाया गया है।

निगरानी के आईजी एस. राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा बनाया गया है। जबकि सिवान के एसपी अमितेश कुमार को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, सहायक निदेशक बिहार पुलिस अकादमी के. रामदास को स्थानांतरित कर अपराध अनुसंधान विभाग का एसपी बनाया गया है।
नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना.. बोले- लालू अपने बेटे को संस्कार सिखा दीजिए
वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे आईजी जितेंद्र राणा को केंद्रीय क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। केंद्रीय क्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक को निगरानी का आईजी बनाया गया है। जबकि निगरानी के आईजी एस. प्रेमलथा को पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है।