Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने राज्य के 11 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए उनकी पदस्थापन कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। ये सभी अधिकारी 2020 और 2023 बैच के हैं। इनमें से कई को राज्य के विभिन्न अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में नियुक्त किया गया है।
Nitish Kumar के बेटे Nishant का Tejashwi Yadav पर पलटवार.. कहा- मेरे पिता जी नकल नहीं, काम करते हैं
पूर्व में पूर्णिया में उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत चंद्रिमा अत्री को अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) बनाया गया है। वहीं गरिमा लोहिया को पालीगंज अनुमंडल का एसडीओ नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को 25 जुलाई 2025 को प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी से कार्यमुक्त किया गया था। उसके बाद सभी अधिकारियों ने सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान किया था और पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे।
2023 बैच के जिन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, वे इस प्रकार हैं:
- गरिमा लोहिया – पालीगंज, एसडीओ
- तुषार कुमार – मुजफ्फरपुर (पूर्वी), एसडीओ
- अनिरुद्ध पांडेय – मोहनिया, एसडीओ
- कृतिका मिश्रा – पकड़ी दयाल (पूर्वी चंपारण), एसडीओ
- आकांक्षा आनंद – बारसोई (कटिहार), एसडीओ
- प्रद्युम्न सिंह यादव – गोगरी (खगड़िया), एसडीओ
- रोहित कर्दम – शेखपुरा, एसडीओ
विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) के रूप में नियुक्त अधिकारी:
- चंद्रिमा अत्री – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
- अंजली शर्मा – समाज कल्याण विभाग
- शिप्रा विजय कुमार चौधरी – शिक्षा विभाग
- नेहा कुमारी – स्वास्थ्य विभाग
























