बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण(Bihar IAS Transfer-Posting) किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हारा को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, लंबे समय से खाली चल रहे परिवहन आयुक्त के पद पर 2018 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी की नियुक्ति की गई है। वे अब तक भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।

मिहिर कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग, को अब अगली सूचना तक मुख्य जांच आयुक्त सह महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, डॉ. आशिमा जैन को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य नियुक्त किया गया है।
Bihar SIR: कैसे बदल गया तेजस्वी यादव का EPIC नंबर.. किसका दावा सही, कौन बोल रहा झूठ !
अन्य तबादलों में:
- रचना पाटिल को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) बनाया गया है।
- ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष सचिव उज्ज्वल कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक नियुक्त किया गया है।
- पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे संजय कुमार को अपर महानिदेशक, बिपार्ड बनाया गया है।
- अरविंद कुमार वर्मा, जो प्रतीक्षा सूची में थे, को मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है।
- वहीं, सत्येंद्र कुमार सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव का दायित्व सौंपा गया है।