RANCHI : राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान के दीक्षांत मंडप में आदिवासी संस्कृति से जुड़े पारंपरिकता को बढ़ावा देने के लिए आने वाले 26 नवंबर और 27 नवंबर को दो दिवसीय आदिवासी युवा महोत्सव सहित ट्राइबल फेस्ट का आयोजन होने जा रहा है। इस बात की जानकारी के द्वारा एक प्रेस वार्ता कर दी गई। आयोजक समिति के पदाधिकारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि 26 नवंबर को महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मुखिया की उपस्थिति में आदिवासी रीति रिवाज के द्वारा पाहन के द्वारा किया जाएगा।
इस महोत्सव में आदिवासी संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पूरे आयोजन में आदिवासी रीति रिवाज को युवाओं में बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के आदिवासी रिवाज से जुड़े सामानों का स्टाल भी लगाया जाएगा। महोत्सव को कला और संस्कृति विभाग की ओर से भी सहयोग मिल रहा है।