रांची: आगामी 14 व 15 दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची में “आदिवासी युवा महोत्सव 2024” का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा कि इस महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी। इसके साथ ही आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसका आयोजन रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में 14 और 15 दिसंबर को होगा। इस महोत्सव का उद्देश्य आदिवासी युवाओं में अपनी भाषा, संस्कृति, जीवनशैली और प्रकृति प्रेम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही इस मंच पर आदिवासी और आधुनिक कलाओं और कलाकारों को एक साथ प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बता दें कि युवा महोत्सव में 33 आदिवासी समुदाय भाग लेंगे।
Bihar Chunav 2025: सेकंड फेज की तैयारियां पहले से भी ज्यादा कड़ी.. बोले DGP विनय कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2025) के दूसरे चरण की तैयारियां अपने चरम पर हैं। पहले चरण की वोटिंग के...




















