RANCHI : आदिवासी युवा महोत्सव के शुभारंभ आदिवासी रीति के अनुसार राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान के दीक्षांत मंडप ग्राउंड में शुरू हो चुकी है। इस आयोजन में मुख्य रूप से आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर झारखंड सरकार कला और संस्कृति विभाग का बहुमूल्य योगदान है। इसी कड़ी में आयोजन के दौरान आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए आदिवासी फैशन शो, आदिवासी नृत्य संगीत एवं जमशेदपुर से आये अर्पित बैंड ने ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्यूजन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को देखने के लिए ठंड के बीच युवाओं एवं युवतियों का हुजुम झूमता दिखा। जहां आदिवासी फैशन शो का आनंद उपस्थित दर्शकों ने लिया, वहीं चक दे बच्चे रियलिटी शो के विनर रहे दीपक तिर्की ने अपने पार्टनर तान्या के साथ नागपुरी गीत में नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं जमशेदपुर से आये बैंड ने भी उपस्थित श्रोताओं को काफी थिरकाया।




















