डीआरआई पटना की सूचना पर गाड़ी संख्या 13020 से 319 कछुओं की बरामदगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दो तस्कर सुखे हुए कछुओं को स्मगलिंग करके ले जा रहे थे। डीआरआई से मिली सूचना के बाद आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, आदित्य प्रकाश सिंह, विजय रंजन मिश्रा ने जांच की। इस दौरान सामान्य कोच में दो तस्करों को एक ट्रॉली बैग व दो बैग के साथ गिरफ्तार किया। बैग को चेक करने पर उसके अंदर भारतीय कछुए की खाल पाए गए।
बताया गया है कि इसमें कुल 319 पीस मृत सूखे हुए कछुओं की खाल मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7-8 लाख रुपए है। इस दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों में मिथुन और विशाल शामिल हैं। दोनों उत्तरप्रदेश के अमेठी के रहने वाले हैं।




















