इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है। जहाँ एक ही परिवार के पांच बच्चों की तबियत फूड प्वाइजनिंग के वजह से खराब हो गई। पांच में से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर है। दरअसल घटना बेगूसराय घरा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव की है। जहाँ दिवाली के दिन एक परिवार पर दुखों का कहर टूट पड़ा है। फूड प्वाइजनिंग की वजह से परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई है जिससे में कोहराम मच गया है। वही इसी परिवार के तीन बच्चे अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम छानबीन में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
‘FIR हो या Privilege Motion… पीछे नहीं हटूंगा’- किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी का सीधा संदेश
देश की राजनीति में एक बार फिर संसद की कार्यवाही और किसान मुद्दे को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है।...




















