पटना में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च (IIHER), बेऊर के तत्त्वावधान में पटना विमेंस कॉलेज में एक दो दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य-जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से कॉलेज की छात्राओं और उनके अभिभावकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए लगाया गया था।
Bihar News 70 से अधिक स्कूली बच्चे मिड-डे मील खाकर हुए बीमार, सभी खतरे से बाहर
संस्थान के अनुभवी डॉक्टरों और तकनीशियनों की टीम ने शिविर में मौजूद सभी प्रतिभागियों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की। जांच में सामान्य शारीरिक परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, अन्य बेसिक पैरामीटर्स और आवश्यक परामर्श शामिल थे।यह पहल IIHER द्वारा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है, जो संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शिविर के दौरान छात्राओं और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझा।
IIHER, जो 1990 से पटना में स्वास्थ्य शिक्षा और पैरामेडिकल कोर्सेज प्रदान कर रहा है, नियमित रूप से ऐसे फ्री हेल्थ कैंप आयोजित करता रहा है। यह शिविर भी सेलाथॉन 2026 जैसी गतिविधियों के तहत सामुदायिक सेवा का हिस्सा रहा।





















