RANCHI: रांची जिला के इटकी थाना क्षेत्र के बिंधानी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गयी। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक का नाम अनूप कुजूर (20) और सुशील मुंडा (19) के नाम है। वही घायलो में दुर्गा उरांव और दिवा उरांव दोनो बिंधानी गांव के हैं। दोनो घायलों का इलाज नगड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रही है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये रिम्स रांची भेज दिया गया है। सभी युवक गांव के मैदान में वॉलीबॉल खेल रहे थे। अचानक गर्जन के साथ बुंदा बांदी बारिश होने लगी कई युवक मैदान के बगल के स्कूल में चले गये। चार युवक मैदान किनारे में खड़े मोटरसाइकिल के समीप रुक गये। इस दौरान हुई वज्रपात के चपेट में चारो युवक चपेट में आ गये और दो की मौत हो गई।
बिहार की सियासत में ‘घर वापसी’ का संदेश.. RCP Singh की वापसी के पोस्टरों ने बढ़ाई JDU की हलचल
बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े सियासी संकेतों से सरगर्म हो गई है। जनता दल (यूनाइटेड) में पूर्व केंद्रीय...




















