केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ की प्रशासनिक संरचना में बड़ा बदलाव करते हुए प्रशासनिक सलाहकार का पद समाप्त कर मुख्य सचिव का नया पद सृजित किया है। इस फेरबदल के साथ ही शहर में दो नए आईएएस अधिकारियों के पद भी जोड़े गए हैं। अब चंडीगढ़ में कुल आईएएस अधिकारियों की संख्या 11 हो गई है।
मुख्य सचिव का पद राज्य के प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। केंद्र सरकार के इस कदम को चंडीगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

चंडीगढ़ में पहले से कार्यरत 9 आईएएस अधिकारियों की तुलना में अब यह संख्या बढ़कर 11 हो गई है। अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती से विभिन्न विभागों के कार्यभार को बेहतर तरीके से बांटा जा सकेगा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार की उम्मीद है। इस बदलाव के तहत प्रशासनिक सलाहकार का पद समाप्त कर दिया गया है। इस पद को समाप्त करने का निर्णय चंडीगढ़ के लिए नई और आधुनिक प्रशासनिक संरचना अपनाने के उद्देश्य से लिया गया है।