बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार रात अपराधियों ने दो किराना व्यवसायियों की गोली मारकर ह’त्या कर दी। दोनों व्यवसायी भाई थे। रोसड़ा से सटे पांचूपुर चोरबा पोखर के पास यह घटना घटी है। इनमें मणिकांत चौधरी के पुत्र सुमित कुमार चौधरी (36) व अजित कुमार चौधरी (32) शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों भाई सुमित और अजित रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी चोरबा पोखर के समीप अपराधियों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी। दोनों भाई बाइक से जा रहे थे।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप.. सारण पुलिस की सख्त कार्रवाई, पैसों के लेन-देन आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित
सारण जिले में पुलिस (Saran Police Viral Video) महकमे के भीतर अनुशासन और पारदर्शिता को लेकर बड़ा संदेश देने वाली...




















