बेगूसराय: भीषण सड़क हादसे में दर्जनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबर है कि एक अनियंत्रित ट्रक ने निजी स्कूल वाहन में सवार बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में दर्जन भर से उपर बच्चे निजी अस्पताल में एडमिट कराए गए है। बचचों को सिर पैर नाक पर गंभीर चोटें आई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। बता दें जीरोमाइल थाना क्षेत्र स्थित पपरौर NH-31 की देवना के पास एक स्कूल वैन की टक्कर में 16 बच्चे घायल हो गए हैं।
सभी को ग्लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित है। किसी के जान ही हानि की खबर नहीं है। 14 बच्चे का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गयी वहीं दो की हालत थोड़ी खराब है। इस दोनो को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रह है।




















