बिहार में 12 तारीख को एनडीए के नेतृत्व में बनी नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है । बिहार मैं 128 के आंकड़े का दावा कर रही एनडीए सरकार अपने विधायकों को एकजुट करने में लगी है। इसी बीच बिहार में राजनीति भी जमकर हो रही है । आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि जिस तरह की राजनीति जेडीयू और बीजेपी के नेता कर रहे हैं वह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता एक अकेला सब पर भारी होने का दावा करते थे उनकी यह स्थिति आ गई है कि वह विधायकों को लेकर बोधगया चले गए। जिस तरह की कवायत जनता दल यूनाइटेड के नेता कर रहें हैं, और कल जिस तरह से उन लोगों के बीच बेचैनी दिखी , वह स्पष्ट रूप से समझ में आ रहा है। जो लोग जनता का विश्वास जनता का समर्थन खो चुके हैं। उनको इस बात का डर है कि हम लोग फ्लोर टेस्ट में भी जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों का विश्वास नहीं खो दें। इसलिए बेचैनी और बौखलाहट में भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने विधायकों को लेकर बोधगया चले गए हैं तो दूसरी तरफ जदयू के नेता लगातार कवायत पर कवायत किया जा रहे हैं। लेकिन उनकी संख्या जुट नहीं पा रही है।
आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप को मिल ही गया नोबल पुरस्कार.. हाथ में लेते ही खुश हो गये अमेरिकी राष्ट्रपति !
खुद को वैश्विक मंच पर बार-बार 'शांतिदूत' के रूप में पेश करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump...




















