राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह(Fateh Bahadur Singh) के विवादित बयान पर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कौन है फतेह बहादुर? यह सभी लोग कर है सिर्फ हिंदू धर्म पर बोलते हैं चाहे रजत के लोगों स्टालिन हो या उत्तर प्रदेश के नेता हो, ये कभी कुरान पर बोलकर दिखाएं, कभी मोहम्मद साहब पर बोलकर दिखाएं। तब पता चलेगा किसी के धाम और आस्था पर चोट पहुंचाने का क्या नतीजा होता है।
मां सरस्वती को RJD विधायक ने बताया चरित्रहीन कहा “वो पूजा करने के लायक नहीं”
जदयू पर लगा नए साल का ग्रहण
ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह(Giriraj Singh) से पूछा गया ललन सिंह के इस्तीफे पर बीजेपी में जश्न का माहौल है जिसपर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम न तो रोते हैं और न ही खुश होते हैं। उनके पार्टी में कुछ बदलाव हो रहा है तो उससे मुझे क्या लेना देना है।उन्होंने आगे कहा कि नए साल में जदयू पर पूरी तरह से ग्रहण लगा हुआ है। ये तो अटकलें चल रही है कि वो हमलोग के साथ आ रहे हैं तो मुझे तो यही कहना है कि- हमारे यहां दरवाजा बंद है। इसलिए हमें उनके यहां क्या हो रहा है और नहीं हो रहा है। उससे क्या लेना देना है। उनका काम है वो समझे। हमें क्या काम है।




















