JAMSHEDPUR : यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस के बैनर तले सभी समाज के लोग रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। मणिपुर की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य में शांति बहाल करने को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा। पिछले 80 दिनों से मणिपुर में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। मणिपुर की घटना ने पूरे देश को विचलित कर दिया। इस घटना की पुनरावृति ना हो और पूरे राज्य में शांति बहाल हो। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 10 सूत्री मांग पत्र यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस के बैनर तले राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया। एक सदस्य ने बताया कि यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस में सभी धर्म जाति के लोग शामिल है। मणिपुर की भयावह स्थिति को देखते हुए देश की महामहिम राष्ट्रपति से जल्द से जल्द शांति बहाल करने की मांग की गई है ताकि पूरे विश्व में भारत देश का जो नाम, जो पहचान है वह बरकरार रहे।
रेलवे को मिली रॉकेट स्पीड: बजट में सीतारमण का मास्टरस्ट्रोक.. 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से बदलेगा भारत का ट्रैवल
केंद्रीय बजट (Budget 2026 Railway) के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय रेलवे को लेकर ऐसा बड़ा ऐलान किया...




















