पटना में अज्ञात अपराधियों ने किसान की गोली मार कर ह’त्या कर दी। ह’त्या किसान के घर में की गई, हालांकि किसी ने भी ह’त्या के आरोपी को नहीं देखा। इस घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने श’व को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र मूसेपुर गांव निवासी संचित सिंह के रूप में की गई है। फिलहाल ह’त्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, तकनीकी कारणों से कई ट्रेने की गई रद्द
घटनास्थल पर हुई किसान की मौ’त
बताया जा रहा है कि मृ’तक रात में अपने दालान में सो गये थे। पड़ोस के व्यक्ति ने आवाज लगाई तो वे नहीं उठे। फिर उनकी बेटी ने भी बुलाया जिसके बाद उसकी बेटी ने पास में जाकर देखा तो शरीर में कोई हरकत नहीं हुई और कान के पास से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों व मृ’तक के पुत्र अंशु कुमार ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। वहीं पास के लोगों का कहना है कि पटाखा जैसी आवाज आई थी पर लोगों ने इसे नजरअंदाज किया। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर में सटाकर गोली मारी गई थी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के सही समय की जानकारी हो पाएगी।