[Team Insider]: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज 58 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। आज सुबह 11 बजे पार्टी की बैठक होगी। इसमें भाजपा के शीर्ष नेताओं समेत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे। प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान है।
चंद्रेशेखर आजाद आज करेंगे बड़ा ऐलान
रावण के नाम प्रसिद्ध हुए चंद्रशेखर आजाद चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे। उनकी पार्टी आजाद समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या किसी पार्टी से गठबंधन होगा, यह स्पष्ट करेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आज सपा में हो सकते हैं शामिल
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इन्होंने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी में जाना होगा। यूपी में भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ समाजवादी पार्टी के पास है।
यह भी पढ़ें: 5 में से 3 राज्यों में भाजपा की होगी वापसी, पंजाब में इस पार्टी का पलड़ा भारी