[Team Insider]: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सभी पार्टियों की सूची जारी हो चुकी है। पार्टियों के मुख्यमंत्री चेहरे भी तय हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा बची थी, जिसे आज पार्टी महासचिव ने खुद स्पष्ट कर दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे अलावा कोई और चेहरा दिख रहा है क्या?
आप हर जगह देख सकते हैं मेरा चेहरा
शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस से किसी और का चेहरा देखते हैं? हर जगह आप मेरा चेहरा देख सकते हैं। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश के युवा निराश हैं। सरकारी बहालियां नहीं निकल रही हैं। उनको अपने कॅरियर की चिंता है। कांग्रेस चाहती है कि युवाओं का विकास हो। युवक-युवतियों का भविष्य सुरक्षित हो।
2017 चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 7 सीटें जीती थी
2017 के चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 7 सीटें ही जीत सकी थी। 403 सीटों पर भाजपा को 312 सीटें मिलीं थीं। समाजवादी पार्टी 47 सीटों पर सिमट गई थी।
यह भी पढ़ें : Goa Election: मनोहर पर्रिकर के बेटे को दो सीटों के ऑफर से लुभा रही है भाजपा