उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में ही भारी जीत हासिल की है। भाजपा की जातीय दांव के आगे विपक्ष ढेर हो गया। इस पार्टी ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहली बार विधान परिषद में किसी पार्टी को बहुमत मिला है।
भाजपा के 12 राजपूत उम्मीदवार जीते, 5 ब्राह्मण भी
इस विधान परिषद चुनाव में भाजपा के 12 राजपूत उम्मीदवार जीते हैं। 5 ब्राह्मण, 3 वैश्य और 9 पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार भी जीत हासिल किए हैं। बता दें मंगलवार को प्रदेश के एमएलसी चुनाव का परिणाम आया है। 36 में से 24 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। इनमें से भाजपा के 9 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। कुल मिलाकर भाजपा ने 36 में से 33 सीटें जीत ली हैं। विधान परिषद में भाजपा के सदस्य बढ़कर अब 67 हो गए हैं।