प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई को प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) ने संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार रैली का आयोजन कर सियासी हलचल तेज कर दी है। रविवार को रोहतास जिला में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार रैली का आयोजन किया गया। बिक्रमगंज के इंटर कॉलेज में आज रैली में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।
इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आने वाले साल में पुनः परिसीमन होना है। ऐसे में परिसीमन के नाम पर खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार को बार-बार ठगा जा रहा है। सरकार को परिसीमन नीति में सुधार करते हुए बिहार तथा उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा की सीटे बढ़नी चाहिए। क्योंकि जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, जनसंख्या के आधार पर ही परिसीमन होना चाहिए।
सबसे गरीब राज्य के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में नहीं गए.. पीके ने नीतीश पर कसा तंज
पिछली बार परिसीमन में बिहार में सीटों के क्षेत्र में बदलाव किया गया। लेकिन सीटों की संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई। ऐसे में बिहार जैसे राज्यों का हकमारी हो रहा है। जिसके लिए वे सबसे पहले आवाज़ उठाएं हैं। आने वाले समय में उत्तर बिहार की तमाम पार्टियों को इसके लिए आगे आना चाहिए और परिसीमन में सुधार के लिए आंदोलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोकसभा क्षेत्र होगा तो अधिक से अधिक विकास की राशि क्षेत्र में आएगी। जिसका लाभ लोगों को मिलेगा। बता दें कि इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष आलोक सिंह सहित कई नेता शामिल हुए।