JAMSHEDPUR : उत्तर प्रदेश संघ का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। देर रात चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें अखिलेश दुबे ने भारी मतों से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं महासचिव पद पर डीपी शुक्ला ने जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश संघ का चुनाव कल मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। वोटिंग के बाद गिनती का दौरा चला। इस दौरान चुनाव का परिणाम देर रात घोषित हुआ। अखिलेश दुबे गुट ने इस चुनाव में 8 पदों पर जीत हासिल की। जबकि डीपी शुक्ला की टीम ने 3 पदों पर कब्जा जमाया। अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश दुबे ने कहा कि समाज के लोगों से मैंने जो भी वादा किया है उसे पूरा करने का भरसक प्रयास करूंगा। पूरी टीम मिलकर एक साथ काम करेगी। कोई भी टीम से अलग नहीं रहेगा।
बजट सत्र में घमासान के बीच RLM विधायक माधव आनंद का बड़ा दावा: सत्र खत्म होते ही बिहार में होगा बड़ा उलटफेर!
बजट सत्र के बीच बिहार विधानसभा में जारी राजनीतिक तनाव के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के विधायक माधव आनंद...




















