JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के उत्तर प्रदेश संघ का चुनाव आगामी रविवार यानी 23 जुलाई को होना है। जिसमें अखिलेश दुबे टीम ने अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है। वर्तमान कमिटी पर संघ के पैसों के गबन का आरोप भी लगाया। बता दें की संघ के चुनाव में कुल 11 पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाती है। जिसमे अध्यक्ष और महासचिव का पद भी शामिल है। वर्तमान समय में 184 वोटर है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में अखिलेश दुबे की टीम अपनी प्रबल दावेदारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व से जो कमिटी चली आ रही है उनके द्वारा मेम्बरशिप अभियान तक नहीं चलाया जाता है। जिस कारण बड़ी संख्या ने लोग संघ से नहीं जुड़ पा रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों की बड़ी आबादी निवास करती है और उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। साथ ही जमीन के खरीद मामले में उन्होंने आठ करोड़ के घोटाले का भी आरोप वर्तमान कमिटी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कमिटी चुनाव जीत कर आती है तो संघ से भ्रष्टाचार को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के संचालन को बेहतर करेंगे। साथ ही समाज के लोगों को एकजुट करते हुए आगे बढ़ने का कार्य उनकी टीम करेंगी।
नीट छात्रा केस में तेज हुई CBI जांच.. पटना पुलिस के एक्शन पर उठे सवाल, महिला दारोगा से 3 घंटे पूछताछ
पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा (Patna NEET Student) से जुड़े चर्चित मामले में केंद्रीय जांच...




















