पटना : वैष्णो देवी मंदिर परिसर में शनिवार की सुबह मची भगदड़ में अब तक 12 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घायलों का कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। ऐसे में प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबरी जारी किया है। इन नंबरों पर कॉल कोई भी अपने परिचतों के संबंध में जानकारी पा सकता है। इधर, घटना पर उप राज्यपाल ने अधिकारी को जानकारी देने के लिए कह है।
श्री माता वैष्णो देवी हेल्पलाइन नंबर
01991-234804
01991-234053
अन्य हेल्पलाइन नंबर
पीसीआर कटरा 01991232010/ 9419145182
पीसीआर रियासी 0199145076/9622856295
डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष
01991245763/9419839557
12 लाख आर्थिक सहायता का ऐलान
हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों के लिए जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने 12 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। इनसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की घोषणा कर चुके हैं।