उत्तर बिहार की लाइफ लाइन राजेंद्र सेतु पुल पर आज रात 10 बजे से परिचालन बंद रहेगा। राजेंद्र सेतु पर मरम्मती को लेकर परिचालन बंद किया जा रहा है यह परिचालन 28 नवंबर मंगलवार रात 10 बजे से लेकर बुधवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन राजेंद्र सेतु पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बता दें कि इस एसपी सिंघला द्वारा इस सेतु की मरम्मती रेलवे की देख रेख में की जा रही है। मोकामा के सहायक अभियंता ( ब्रिज) ज्योति प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 28 नवंबर दिन मंगलवार कि रात्रि दस बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक राजेंद्र सेतु से किसी भी वाहन का आवागमन पूर्णतः वर्जित रहेगा।
नींद में बुझ गया मासूम का जीवन, बेतिया में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
Betia fire accident: बिहार के बेतिया से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मामूली तकनीकी चूक...




















