राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के दोबारा सक्रिय राजनीति में उतरने और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की चर्चा के बीच, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे “लोकतंत्र पर धब्बा” करार देते हुए RJD और लालू यादव की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “लोकनायक जयप्रकाश नारायण के ये ऐसे शिष्य हैं जिन्होंने लोकतंत्र को कलंकित किया है। एक सजा याफ्ता आर्थिक अपराधी जब किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है और सत्ता पर बैठकर लोगों के लिए आदर्श बनने की बात करता है, तो यह संविधान के अपमान जैसा है।”
तेज प्रताप के बाद अब बहन-बहनोई को बाहर करेंगे तेजस्वी !.. जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
‘RJD कल्चर बिहार को कर रहा बर्बाद’
सिन्हा ने आरजेडी की राजनीतिक संस्कृति पर हमला बोलते हुए कहा कि यह “RJD कल्चर” बिहार को लगातार बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस राजनीतिक सोच में पले-बढ़े हैं — स्कूलों और कॉलेजों में RJD कल्चर से प्रभावित होकर आगे बढ़ रहे हैं — वे भी उसी राह पर चल रहे हैं, जो बिहार के भविष्य के लिए खतरनाक है। विजय सिन्हा ने कहा कि यह बिहार के हित में नहीं है। राजद और इसके नेता न तो पहले सुधरे थे, न आज सुधरे हैं, और न आगे सुधरेंगे। ये लोग बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाले हैं।
छठ पूजा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान.. यूनेस्को सूची में भेजेगी बिहार सरकार
‘राजद नहीं, राजतंत्र है’
बीजेपी नेता ने RJD को एक लोकतांत्रिक पार्टी मानने से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि यह पार्टी पूरी तरह “राजतंत्र और परिवारवाद” पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है, और यह केवल एक “जमींदारी मानसिकता” से राजनीति करती है।






















