बिहार में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। राजधानी पटना से भी अपराध की नई नई घटनाएँ सामने आ रही है। बीते दिन मंगलवार की शाम को पटना सिटी में दो युवकों की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने आज जमकर हंगामा किया और अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। आज नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पटना सिटी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकत किया। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की बात कही साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर बरसे ।
‘सातवें आसमान पर अपराधियों का मनोबल’
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वो मृतक चंदन के बेटे को गोद लेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार से बिहार तो ठीक से संभल नहीं रहा और देश संभालने चले है। ऐसे मुख्यमंत्री पर धिक्कार है जो अपनी महत्वकांक्षा के लिए दिल्ली भ्रमण कर रहे हैं । उन्हें बिहार की कोई चिंता नहीं है । बिहार में अपराध की घटनाओं को रोकने वाला कोई नहीं है। बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुँच गया है।




















