कृषि मंत्री का पदभार संभालने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज संवाददाता सम्मेलन किया। उन्होंने इस दौरान कई बड़े खुलासे किये। साथ ही पाथ निर्माण मंत्री रहते हुए उन्होंने क्या क्या काम किये यह भी गिनाया, साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला भी किया। उन्होंने कहा कि कल सदन में मेरी हिम्मत हुई कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा पथ निर्माण विभाग में किए गए कार्यों को उजागर करें। लेकिन सदन के गरिमा को देखते हुए शांत बैठ गए।
बिहार में ‘पैदल यात्राएं’ कर तमिलनाडु पहुंच गए प्रशांत किशोर.. करने लगे चुनाव प्रचार
पुलों के गिरने मामले में तेजस्वी यादव द्वारा लगाये गए आरोप पर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष लगभग 2 साल मंत्री थे। क्यों नहीं कार्रवाई किया. हमने कार्रवाई भी किया और ब्लैक लिस्ट करने का भी आदेश दिया। विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने अगुवानी घाट पुल गिरने के मामले में ठेकेदार SP सिंगला को दोषी पाया था। लिहाजा उन्होंने इस बदनाम कंपनी को बिहार के तमाम काम से डिबार करने के आदेश दे दिया था।
महागठबंधन में दरार? कांग्रेस ने तेजस्वी के ‘सीएम फेस’ पर उठाए सवाल!
सिंगला कंपनी के भुगतान पर रोक के बावजूद उसका बिल पेमेंट करने वाले संबंधित इंजीनियर पर कारवाई के भी आदेश दे दिए थे। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने निर्देश दे दिया था कि विकास आयुक्त के नेतृत्व में कमेटी बनेगी और गंगा पुल पर पुल निर्माण के लिए एजेंसी चयन का काम होगा। उन्होंने कहा कि मैने जो आदेश दिए हैं उस पर कार्रवाई होकर रहेगी।