Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा तेजस्वी यादव की हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाने पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “अगर तेजस्वी यादव को सुरक्षा की आवश्यकता है तो सरकार उसे और मजबूत सुरक्षा देने को तैयार है, लेकिन उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें किस तरह की और कितनी सुरक्षा चाहिए। बिना जानकारी दिए आरोप लगाना उचित नहीं है।”
तेजस्वी यादव की जान को खतरा.. राबड़ी देवी ने किसको कहा नाली का कीड़ा
राबड़ी देवी के उस बयान, जिसमें उन्होंने सत्ताधारी दल के विधायकों को ‘कीड़ा-मकोड़ा’ कहा था, पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, “राबड़ी देवी से इससे ज्यादा सभ्य और संतुलित भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनका राजनीतिक स्तर और सोच अब सबके सामने है।”सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी द्वारा ‘गुंडा’ कहे जाने पर विजय सिन्हा ने तीखा जवाब देते हुए कहा, “राबड़ी देवी की यह भाषा जंगलराज और गुंडाराज की मानसिकता को दर्शाती है। यह उनकी परिभाषा है, जिसमें वे खुद को ही सही और बाकी सबको गलत समझती हैं।”
Bihar Vidhan Parishad: नीतीश कुमार ने विपक्ष को लपेटा, राबड़ी देवी पर साधा निशाना
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर जदयू सांसद गिरधारी यादव द्वारा उठाए गए सवालों के बारे में पूछे जाने पर विजय सिन्हा ने कहा, “पार्टी ने उनसे जवाब मांगा है और वे जवाब देंगे। लेकिन किसी भी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने से पहले, यह देखना चाहिए कि व्यक्ति खुद किस पद पर है और उसकी जिम्मेदारी क्या है।”