उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा स्वयं को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जो लोग चंद्रगुप्त बनने का सपना देख रहे हैं और जो सोने के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं, जो अपने माता-पिता के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, वे अब चंद्रगुप्त नहीं बन सकते। अब चंद्रगुप्त वही बनेगा जो पूरे बिहार के लिए चाणक्य की तरह जमीन पर काम करता है, सेवक बनकर।
तेजस्वी का गुस्सा, चुनावी रण का बिगुल और बिहार की सियासत में नई हलचल!
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जमींदारी मानसिकता के साथ सत्ता को अपना हक समझता है, वह सर्वोच्च पद के योग्य नहीं है। चाहे वह कितने भी रूप क्यों न बदल ले, अब बिहार की जनता चाणक्य बन चुकी है और वही तय करेगी कि चंद्रगुप्त कौन बनेगा।
वहीं बंगाल में वक्फ संपत्ति के मुद्दे पर हुई हिंसा को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि वहां की मुख्यमंत्री खुलेआम अराजकता फैलाने वालों का समर्थन कर रही हैं। बंगाल में बांग्लादेशी मानसिकता के लोग हिंसा फैला रहे हैं। इसका जवाब उचित समय पर दिया जाएगा और ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
सर..सर..प्लीज..’ बिहार के शिक्षा मंत्री की गाड़ी का गेट पकड़कर भागती रही महिला, और फिर
उन्होंने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव लोगों को बरगला रहे हैं, बहका रहे हैं। उन्होंने किस तरह से जमीनों पर कब्जा किया गया, यह सबके सामने है। तेजस्वी यादव जैसे लोग बहुत बड़ी जिम्मेदारी वाले पद पर हैं, लेकिन अब ऐसा कानून आएगा जिससे इनकी जिम्मेदारियां छीन ली जाएंगी।