भाजपा विधायक और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि अगर सरकार को लगता है उन्होंने गलत तरीके से आनंद मोहन को जेल में रखा गया था तो उससे माफी मांगे। इसक साथ ही शराबबंदी कानून को लेकर भी सरकार पर जमकर निशाना साधा ।
बिहार को बनाया जा रहा उड़ता पंजाब
नेता प्रतिपक्ष ने शराबबंदी कानून को लेकर कहा की सरकार की नियत में ही खोट हैं इसलिए शराबबंदी सफल नहीं हो पाई
एक तरफ शराबबंदी की गई हैं वहीं दूसरी तरफ शराबबंदी की आड़ में जदयू से जुड़े लोग ही शराब की बिक्री करवा रहे हैं। वहीं स्कूल कॉलेजों को लेकर कहा कि स्कूल कॉलेज में जहर पहुंच रहा हैं, बिहार को उड़ता पंजाब बनाया जा रहा हैं। लेकिन सरकार इसके प्रति ना तो गंभीर हैं ना कोई कार्रवाई कर रही हैं। अगर हमारी सरकार आई तो बिहार में शराबबंदी ही नहीं नशा बंदी कानून लागू होगा।
नियुक्ति घोटाले का नया खेल खेलना चाहती है सरकार
नई शिक्षा नियमावली को नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार शोषण की नीति अपना रही है सरकार इस नियमावली को लाकर नियुक्ति घोटाले का नया खेल खेलना चाहती है। सरकार बीपीएससी के माध्यम से परीक्षा का आयोजन कर सभी अभ्यर्थियों और गरीब के बेटे को इसका लाभ लेने से वंचित करना चाहती हैं।




















