बिहार सरकार ने ‘गंगा उद्वह परियोजना’ को तेजी से आगे बढ़ाने में लगी है। एक योजना के जरिए आब तक नालंदा के राजगीर, गया और नवादा में गंगा का शुद्ध पानी पहुंचाया जा चुका है। सरकार बिहार सरकार पूरे मगध क्षेत्र हर घर गंगाजल पहुँचाने के का दावा किया है। आज गया में भी इस परियोजना के तहत हर घर गंगाजल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया है। वहीं दूसरी और इनसब पर राजनीति भी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने इस योजना की सफलता पर संदेह जताया है। उन्होंने खा कि नीतीश कुमार योजना तो अच्छी बनाते हैं ताकि जनता को लुभाया जा सके पर बाद में योजना की दुर्गति हो जाती है।
साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गंगा जल की जरूरत आखरी समय में पड़ती है। बिहार सरकार का भी अंतिम समय आ गया है। जल्दी ही बिहार की जानत नीतीश कुमार को गंगाजल पिलाएगी।
‘जनता का करोड़ो रुपये बर्बाद कर रहे नीतीश’
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार कई योजना लेकर आए जिसके नाम पट जम कर लूट हुई। इसी में से एक योजना हर घर नल का जल योजना भी है जिसका खुब मजाक बना और इसके नाम पर लूट भी हुई। हर घर नल का जल योजना बुरी तरह से फेल हो गया। उसी तरह हर घर गंगाजल योजना में भी हजारों करोड़ रुपये बर्बाद किया जा रहा है। भ्रष्ट पदाधिकारियों के मनमुताबिक नीतीश कुमार योजनाएं बनाते हैं और जनता का करोड़ों रूपया बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पैसों का उपयोग शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में करते तो बिहार की शिक्षा क्षेत्र की कमियां दूर हो जाती।




















