• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

सारण विकास मंच द्वारा मनाया गया वीरकुंवर सिंह विजयोत्सव, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने किया उद्घाटन

April 23, 2023
Jharkhand ips transfer

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 48 IPS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के एसपी बदले गए

May 27, 2025
छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भूना.. मौत के बाद मचा कोहराम

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भूना.. मौत के बाद मचा कोहराम

May 27, 2025
बुरे फंसे बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव.. 6 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

बुरे फंसे बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव.. 6 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

May 27, 2025
केरल तट पर जहाज दुर्घटना: खतरनाक रसायनों का रिसाव, समुद्र और पारिस्थितिकी तंत्र पर मंडराया खतरा

केरल तट पर जहाज दुर्घटना: खतरनाक रसायनों का रिसाव, समुद्र और पारिस्थितिकी तंत्र पर मंडराया खतरा

May 27, 2025
दो- तिहाई विधायक अपनी सीट गंवाने वाले हैं.. प्रशांत किशोर ने सिवान में कर दिया बड़ा दावा

दो- तिहाई विधायक अपनी सीट गंवाने वाले हैं.. प्रशांत किशोर ने सिवान में कर दिया बड़ा दावा

May 27, 2025
भागलपुर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को कोर्ट से राहत.. चुनावी मामले में मिली रिहाई

भागलपुर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को कोर्ट से राहत.. चुनावी मामले में मिली रिहाई

May 27, 2025
शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण, ‘बिहार कोकिला’ की विरासत बनी देश की सांस्कृतिक धरोहर

शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण, ‘बिहार कोकिला’ की विरासत बनी देश की सांस्कृतिक धरोहर

May 27, 2025
शारदा सिन्हा को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण.. बेटे ने लिया सम्मान

शारदा सिन्हा को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण.. बेटे ने लिया सम्मान

May 27, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने BPSC 70th परीक्षा रद्द करने की याचिका खारिज की.. कहा- गड़बड़ी का कोई ठोस सबूत नहीं

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की 21 हाई कोर्ट के जजों के ट्रांसफर की सिफारिश.. देखिए पूरी लिस्ट

May 27, 2025
भारत में FY 2024-25 में FDI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 81.04 बिलियन डॉलर का निवेश, 14% की बढ़ोतरी

भारत में FY 2024-25 में FDI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 81.04 बिलियन डॉलर का निवेश, 14% की बढ़ोतरी

May 27, 2025
पाकिस्तान के आतंकवाद को कुचल देंगे: निशिकांत दुबे

पाकिस्तान के आतंकवाद को कुचल देंगे: निशिकांत दुबे

May 27, 2025
लालू यादव के फैसले पर तेज प्रताप के दोनों मामा साधु यादव और सुभाष यादव ने क्या कहा

लालू यादव के फैसले पर तेज प्रताप के दोनों मामा साधु यादव और सुभाष यादव ने क्या कहा

May 27, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 28, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

सारण विकास मंच द्वारा मनाया गया वीरकुंवर सिंह विजयोत्सव, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने किया उद्घाटन

by WriterOne
April 23, 2023
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

छपरा: सारण विकास मंच द्वारा 23 अप्रैल, रविवार को छपरा के प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाया गया। विजयोत्सव समारोह का उद्घाटन राज्यसभा के सभापति हरिवंश नरायण सिंह ने किया। मुख्य अतिथि भोजपुरी में संबोधन से शुरुआत करते हुए हरिवंश ने कहा कि बाबू वीरकुंवर सिंह के कारण हमें अपने इतिहास पर फ़ख्र करने का दिन आज मिला है। उस शानदार इतिहास को याद करने का अवसर सारण विकास मंच ने कराया है। इतिहास ने दर्ज है कि नौ महीनों में 15 भीषण युद्ध की अगुवाई 80 वर्ष में किया। जीवन मे कुछ करना चाहते हैं तो कुंवर सिंह से सीखिए। उनकी रणनीति और दूरदृष्टि अद्भुत थी। विजयोत्सव इसलिए मानते हैं कि स्वतंत्र आरा में अपने अधिकारी नियुक्त किया। वो अधिकारी किसी एक जाति या धर्म के नहीं थे।

“हर कौम के नायक हैं बाबू कुंवर सिंह“

हरिवंश ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह को एक कौम का नायक न बनाएं। कुंवर सिंह के साथ हर जाति के लोग थे। कुंवर सिंह जब गंगा पार कर रहे थे तब अंग्रेजों ने सारी नावें हटा ली थीं। लेकिन कुंवर को पार करने नावों की भीड़ आ गई थी। उन्होंने कहा कि आज समाज में नैतिकता का अभाव है जो बाबू कुंवर सिंह जी की ताकत थी। अगर हमें अपने समाज में और भी कुंवर सिंह चाहिए तो हमें भी कुंवर सिंह जैसी नैतिकता का पालन करना होगा। सारण, भोजपुर, शाहाबाद की धरती नैतिकता की धरती है।

हरिवंश ने कहा कि समाज को अलग हटकर यह सोच लानी होगी जिसमें कुंवर सिंह पर लिखी पुस्तकों की लाइब्रेरी बनाएं। ताकि कुंवर सिंह के बारे में आने वाली पीढ़ी जान सके। क्योंकि किताबें समाज को बनाती हैं। जब हम कमजोर होते हैं तो बल और ऊर्जा देती हैं। अतीत से प्रेरणा लेकर सुनहरे भविष्य का निर्माण हो सकता है। लेकिन रस्मअदायगी से बाहर निकलने की जरूरत है।

इस दौरान सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 1857 की क्रांति के आइने में देखें तो कुंवर सिंह इकलौती हस्ती हैं जिनके संघर्ष का फलक व्यापक है। 1857 में कई रियासतों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह किया। लेकिन, एक या दो लड़ाई के बाद टूट गए। कुंवर सिंह लगातार नौ महीने तक चलते रहे। लड़ते रहे। यह लड़ाइयां उस जमीन पर लड़ी गईं जो उनकी अपनी नहीं थीं लेकिन नारा अपना था। … और वह नारा था… जहां कुंवर सिंह, वही जगदीशपुर। उन्होंने जहां भी लड़ाई लड़ी, उस जमीन को अपना जगदीशपुर मान कर लड़ा। कुंवर सिंह के संघर्ष को समकालीन किसी दूसरे नायक का संपूर्ण साथ अंतिम दम तक नहीं मिला। मिला होता तो इतिहास कुछ और होता।

Related Post

Jharkhand ips transfer

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 48 IPS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के एसपी बदले गए

May 27, 2025
छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भूना.. मौत के बाद मचा कोहराम

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भूना.. मौत के बाद मचा कोहराम

May 27, 2025

बुरे फंसे बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव.. 6 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

May 27, 2025

केरल तट पर जहाज दुर्घटना: खतरनाक रसायनों का रिसाव, समुद्र और पारिस्थितिकी तंत्र पर मंडराया खतरा

May 27, 2025

शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबू साहब हिन्दु-मुस्लिम भाईचारे के झंडाबरदार थे। उन्होंने मस्जिदें बनवाईं, पीर-फकीरों को दान दिया, जगदीशपुर में पठान टोला बसाया। ड्योढ़ी से ताजिया निकालने की परिपाटी शुरू की। 27 जुलाई 1857 को जब आरा में आजाद सरकार बनीं तो तुराब अली और खादिम अली शहर कोतवाल बने। गुलाम याहिया, शहर के मजिस्ट्रेट नियुक्त हुए। बाद के दिनों में इन सबकों फांसी की सजा हुई। कुंवर सिंह की सरकार में सभी जातियों-ब्राह्मण, ग्वाला, माली, मुसलमान, कायस्थ, राजपूत आदि जाति के लोग थे।

उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह ने आजीवन किसी के भरोसे का कत्ल नहीं किया बल्कि कई मौकों पर लोगों ने उनके भरोसे की हत्या की। नायक वही होता है जो भरोसे पर खरा उतारता है। भरोसे से खेलता नहीं है। वैसे विडंबना ये है कि बाबू कुंवर सिंह हमारे उन नायकों में शामिल हैं, जो शुरू से ही उपेक्षित रहे। इतिहास की किताबों में जगह नहीं मिली। उनके शौर्य को प्रेरणाश्रोत बनाने के प्रयास नहीं हुए। जबकि कुंवर सिंह का नायकत्व दूसरे कई योद्धाओं से कहीं अलग और महान था। कुंवर सिंह राजपूतों के नेता नहीं थे। उनके पक्ष में जो जन समर्थन था, उसकी एक खास बात यह है कि इसमें विभिन्न जातियों ने एकजुटता तो दिखाई ही थी, हिंदू-मुस्लिम एकता भी बिना द्वेष के कायम थी। अंग्रेजों की नीति थी फूट डालो और राज करो। कुंवर सिंह ने इसी नीति को भारतीय जनमानस से निकाल कर स्वतंत्रता का पहला आंदोलन खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह का संघर्ष बताता है कि लड़ने, जीतने, सफल होने और जुल्म के प्रतिकार के लिए संसाधन नहीं आत्मबल होना चाहिए।

“महापुरुषों की जाति नहीं होती है”

वहीं वक़्ता मोहित सिंह ने कहा कि महापुरुषों की जाति नहीं होती। भारत अभी जिस स्थिति में खड़ा है, उसमें आगे भी वीर कुंवर सिंह की जरूरत है। हमारे समाज मे ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने ज्ञान, तप की पराकाष्ठा तोड़ दी। पुराने वैभव को पाना है तो महापुरुषों की भावना सभी को अपने अंदर भी जागृत करनी होगी। विजयोत्सव के दौरान बाबू वीर कुंवर सिंह पर कई पुस्तकें लिखने वाले वरिष्ठ लेखक व पत्रकार शशि भूषण, वरिष्ठ शिक्षाविद महामाया प्रसाद विनोद और बिहार आर्ट थिएटर के महासचिव अभिषेक रॉय को सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार स्वयं प्रकाश, क्षत्रिय महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर राय को भी सम्मानित किया गया।

ये लोग भी हुए शामिल

इससे पहले व्यास शैली में कुंवर सिंह की विजययात्रा और जीवनगाथा की संगीतमय प्रस्तुति उदय नारायण सिंह और सृष्टि शांडिल्य ने की। वहीं धर्मेंद्र द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह की ओजस्वी वीरगाथाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन इसुआपुर के जिला पार्षद छबिनाथ सिंह ने किया।इस अवसर पर छपरा नगर निगम की मेयर राखी गुप्ता, भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी जेपी सिंह, तरैया प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर सिंह बिक्कू, इसुआपुर प्रमुख मितेन्द्र राय, डॉ धीरज सिंह, राजकुमार सिंह, रमाकांत सोलंकी, माधवेन्द्र आदि भी मौजूद रहे।

Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

Jharkhand ips transfer

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 48 IPS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के एसपी बदले गए

by Pawan Prakash
May 27, 2025
0

झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।...

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भूना.. मौत के बाद मचा कोहराम

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भूना.. मौत के बाद मचा कोहराम

by RaziaAnsari
May 27, 2025
0

सारण जिले से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व...

बुरे फंसे बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव.. 6 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

बुरे फंसे बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव.. 6 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

by RaziaAnsari
May 27, 2025
0

बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अलीनगर से...

केरल तट पर जहाज दुर्घटना: खतरनाक रसायनों का रिसाव, समुद्र और पारिस्थितिकी तंत्र पर मंडराया खतरा

केरल तट पर जहाज दुर्घटना: खतरनाक रसायनों का रिसाव, समुद्र और पारिस्थितिकी तंत्र पर मंडराया खतरा

by PadmaSahay
May 27, 2025
0

कोच्चि : केरल के कोच्चि तट के पास 25 मई को डूबे लाइबेरियाई मालवाहक जहाज MSC ELSA 3 से खतरनाक...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Jharkhand ips transfer

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 48 IPS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के एसपी बदले गए

May 27, 2025
छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भूना.. मौत के बाद मचा कोहराम

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भूना.. मौत के बाद मचा कोहराम

May 27, 2025
बुरे फंसे बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव.. 6 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

बुरे फंसे बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव.. 6 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

May 27, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.