रांची के JSCA स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय क्रिकेट के किंग विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने न सिर्फ मैच का रुख पलट दिया, बल्कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। पूर्व कप्तान ने अपने करियर का 52वां शतक जड़ते हुए वनडे के शतक किंग के रूप में अपना दबदबा और मजबूत किया। कोहली ने यह करिश्मा उस मैदान पर कर दिखाया, जहां के पोस्टर ब्वॉय एमएस धोनी तक इतने बड़े शतक की फहरिस्त नहीं जोड़ सके।
विराट कोहली की पारी एक बार फिर इस बात का प्रमाण बनी कि वह सिर्फ रन नहीं बनाते, वह गेंदबाज़ों पर दबाव और दर्शकों में रोमांच पैदा करते हैं। शुरुआती ओवरों में आक्रामक अंदाज़ अपनाने के बाद उन्होंने शतक के करीब पहुंचकर पूरी परिपक्वता दिखाई और 38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपने वनडे करियर का एक और ऐतिहासिक शतक पूरा किया। यह रांची में उनकी पांच पारियों में तीसरी वनडे सेंचुरी है, जो उन्हें JSCA का सबसे सफल बल्लेबाज बना देती है।
चुनाव आयोग का ऐलान- BLO को मिलेगी डबल सैलरी.. 12 राज्यों में SIR अपडेट की समय-सीमा भी बढ़ी
शतक के साथ ही कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ छह वनडे शतक पूरी किए, और इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ डेविड वॉर्नर और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा, जो अपने-आप में विराट की निरंतरता का बड़ा संकेत है।
इस मैच में विराट ने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि कुछ बड़े विश्व रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने रिकी पोंटिंग के 217 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वनडे में इस पोज़िशन पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का गौरव प्राप्त किया। इतना ही नहीं, घरेलू धरती पर 50+ स्कोर बनाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया। पारी के दौरान उन्होंने 59वां घरेलू 50+ स्कोर बनाते हुए सचिन के 58 रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
















