भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द ही मुंबई के जुहू में एक रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं। यह रेसटोरेंट और कही नहीं बल्कि लेजेंड सिंगर किशोर कुमार के बंगला में रेंट के तौर पर खोला जायेगा। जिसके लिए विराट कोहली ने किशोर कुमार के बंगले ‘गौरी कुंज को पांच साल के लीज पर लिया है।
बाकी तीन स्टेट में है चेन
बता दें कि विराट कोहली पहले से ही ‘वन8 कम्यून’ नाम से रेस्ट्रो-बार चला रहे है। साथ ही विराट के इस रेस्टोरेंट का इंस्टाग्राम के बायो में जुहू #मुंबई कमिंग सून लिखा है। साथ ही इस रेस्टोरेंट की चेन पुणे, कोलकाता और दिल्ली में है।




















