विष्णुपद मंदिर विवाद ने आज एक नया मोड़ लिया है। मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 7 और लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। गया के विष्णुपद मंदिर में मंत्री इसराईल अंसारी के प्रवेश को लेकर यह परिवाद दायर किया गया है। ये परिवाद मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी(CJM) की कोर्ट में आचार्य चन्द्र किशोर परासर ने दायर किया गया है। बता दें कि इस मामले पर 2 सितंबर को सुनवाई की जाएगी।

इन लोगों के खिलाफ दायर किया गया परिवाद
मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री इसराईल मंसूरी, मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू लाल विठ्ठल, मंदिर के सचिव गजाधर पाठक और विष्णुपद मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी समेत गया की SSP और SDO के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।





















