रांची: चुनाव को लेकर झामुमों के प्रवक्ता सुप्रियो भटाचार्य ने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित किया। इस दौरान सुप्रियो ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि राजनीतिक महासमर का पहला दिन है। ये महासमर राज्य को आगामी पांच वर्ष के लिए जो लूटतंत्र है कॉरपोरेट जगत का और समाज को बांटकर राजनीति करने का जो एक परम्परा एक पार्टी ने शुरू किया उसके खात्मेंके लिए होगा। इयारों में बीजेपी को घोरते हुए सुप्रियो ने कहा कि ये लड़ाई बहुत स्पष्ट लड़ाई है झारखंड की अस्मिता की लड़ाई है। लोग झारखंड को बांटना चाहते है भौगोलिक तौर पर जातीय तौर पर साम्प्रदायिक तौर पर लोगों के बीच में भ्रम पैदा करना नफरत पैदा करना अविश्वास का एक माहौल बनाना जो प्रयास भाजपा ने शुरू किया था जो बाहर से सटते है यहां आकर लगातार जो यहां के भोले भाले सीधे साधे और जो आत्म सम्मान के साथजीने वालं लोग हैं उनके बीच में भ्रम की स्थिति पैदा की जिस प्रकार की बाते की जा रही वो स्पष्ट संकेत पैदा करता हैकि जो एनडीए का मंसूबा है और कंद्र में बैठी भाजपा सरकार है उसका झारखंड को लेकर क्या सोच है।
सुप्रियों ने कहा कि आज लड़ाई वहीं से शुरू होती है और झारखंड की अस्मिता को अक्षुण बनाए रखने के लिए ऐसे और भी बेहतर बनाने के लिए हम अपनी लड़ाई आगे ले जाएंगे। आज आपने देख इसे पहले भी आपने देख यहा के मूलनिवासी अल्पसंख्यक दलित आदिवासी यहा के मजदूर किसान युवा महिलाएं जो अपनेआप को जोड़ती थी झामुमो को वो अपनी पार्टी नहीं अपना सिपाही समझती थी। उसी क्रम मे आज हमारे दो दलित साथी ने हमे ज्वाईंन किया। बिनोद बाबू शहीद निर्मल महतो ऐसे अनेक नामी गुमनामी पर राजनीति कर रहे थे और आज से जो बिगंल फूंक गया इसकी आवाज दिल्ली तक जाएगा। आज एक नया गंठजोड़ भी सामने आया कितने लोग पिछले पांच सालों से हाय हाय मचा रहे थे सब इक्कठे हो गए केंद्र में मंत्रीगण होकर एक एक सीट मांग रहे बिहार में जिसकी सत्ता वो जिनके कारण केंद्र में सत्ता टिकी हुई है वो सीट के लिए हाथ फैला रहें। जो पिछली बार गांव की सरकार बना रहे थे वो दस सीट पर आ गयी। आजसू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि को ई नुक्कड़ की सरकार बना रहे दस सीट पर। इस नापाक गंठजोड टिकने वाल नहीं है। भाजपा की सूची आने दिजीए फिर आपस में ही लड़ भिड़ जाएंगे। भाजपा के सैकड़ो नेता हमारे संपर्क में है हमलोगों ने बेरियर लगा दिया है। कि इधर आने के पहले पश्चाताप करो तब संघषर् करो तब एंट्री होगा। हमारी लोगों से अपील है नामांकन शुरू हो गया है हमारी लोगों से अपील है कि केवल ज्यादा से ज्यादा मतदान न करें ऐसा वोटिंग हो कि भाजपा यहां पर दो अंकों में भी न पहुंच पाए और उनके साथियों का खाता भी न खुले।