पटना में आज पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के 5 प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग के लिए 14 बूथ बनाए गए हैं। सभी जगह 6 बैलेट बॉक्स रखे गए हैं। वोटर्स अलग-अलग रंगों के पेपर पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के आगे क्रॉस का निशान लगाकर पर्ची बॉक्स में डाल रहे हैं। पटना वीमेंस कॉलेज में अब तक 100 से अधिक लड़कियों ने मतदान किया है।
दोपहर 2 बजे तक वोटिंग चलेगी, जिसके बाद काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। रात तक चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा। अध्यक्ष पद पर कई कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें छात्र RJD से प्रियंका कुमारी, AIDSO से लक्ष्मी कुमारी, DISHA से ऋतिक रोशन, NSUI से मनोरंजन राजा, AISA से विश्वजीत कुमार, ABVP से मैथिली मृणालिनी और इंडिपेंडेंट से धीरज कुमार हैं।
Matriculation Result : आज जारी होगा बिहार बोर्ड के मैट्रिक का रिजल्ट
आपको बता दें इस बार जदयू छात्रसंघ चुनाव नहीं लड़ रहा है, जिसका फायदा अखिलल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को मिल सकता है। वहीं प्रशांत किशोर ने अपना प्रेसिडेंट कैंडिडेट बैठाकर एनएसयूआई के मनोरंजन राजा को समर्थन दिया है। पिछले चुनाव में छात्र जदयू ने तीन अहम पद जीते थे जबकि एबीवीपी ने एक पद पर जीत दर्ज की थी।
बताते चले छत्रसाल चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों ने मीडिया कर्मी पर भी हमला किया था इसके बाद जिला प्रशासन ने 5 छात्रों को गिरफ्तार भी किया है। चुनाव के दौरान मीडिया को बूथ से 100 मीटर दूर रखा गया है।