RANCHI : झारखंड में हेमंत सरकार के कदम से कदम मिला कर चल रही पार्टी ने अब सरकार के ही खिलाफ आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। CPI के राज्य सचिव भुवनेश्वर मेहता ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि जल जंगल जमीन को बचाने वाली हेमंत सरकार में जल जंगल जमीन धड़ल्ले से लूटी जा रही है और सरकार पूरी तरह से मौन है।
भुवनेश्वर मेहता ने राज्य के कई जिलों में जमीन की लूट का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी इसे किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और हेमंत सरकार से यह मांग करती है कि जल्द से जल्द इस जमीन की लूट पर ध्यान देते हुए इसे रोकने के लिए कोई सार्थक कदम उठाये। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि 11 दिसंबर को चतरा जिले में 10 हज़ार से ज्यादा लोग जुड़ेंगे और जल, जंगल, जमीन बचाने को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।




















