बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं, अब लू का कहर बरपने वाला है। राजधानी पटना समेत 7 शहर लू की चपेट में हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
पटना का अधिकतम पारा 41 डिग्री
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना का अधिकतम पारा सामान्य से ज्यादा है। यहां 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबकि पटना, गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका और नवादा लू की चपेट में हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 43.02 डिग्री तापमान बक्सर का है। यह सूबे में सबसे अधिक गर्म जिला है।
अप्रैल में पिछले कुछ वर्षों में अधिकतम तापमान
वर्ष – तापमान
16 अप्रैल 2011- 39.2
22 अप्रैल 2015- 40.4
19 अप्रैल 2018 – 40.3
7 अप्रैल 2020 – 38.8
यह भी पढ़ें : भागलपुर की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, 117.90 करोड़ खर्च सरकार दिलाएगी भीषण जलजमाव-जाम से निजात