बिहार के अलग अलग जिलों में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पटना, बक्सर, नालंदा सहित राज्य के 14 जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं। जबकि राज्य के अधिकतर जिलों में 28 अप्रैल से गर्मी बढ़ने की भी संभावना है।
बक्सर रहा सबसे अधिक गर्म
बिहार में मंगलवार को सबसे अधिक गर्मी बक्सर में रही। बक्सर में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रही। जबकि राजधानी पटना में 33.4 डिग्री तापमान रहा। वहीं अमूमन सबसे अधिक गर्म रहने वाले गया में तापमान 33.8 डिग्री रहा।
जबकि नालंदा में अधिकतम तापमान 36.2, शेखपुरा में 36.6 डिग्री, जमुई में 35.5 डिग्री, भोजपुर में 35.5 डिग्री, वैशाली में 35.9 डिग्री रहा।




















