• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
क्या तेजप्रताप रेपिस्ट हैं जो उन्हें पार्टी से निकाला.. खूब गुस्से में अनुष्का के भाई आकाश ने क्या कहा

क्या तेजप्रताप रेपिस्ट हैं जो उन्हें पार्टी से निकाला.. खूब गुस्से में अनुष्का के भाई आकाश ने क्या कहा

May 27, 2025
IPL 2026 auction Bihar players, Saqib Hussain SRH IPL 2026, Mohammad Izhar Mumbai Indians, Sarthak Ranjan KKR auction, Bihar cricket IPL news

अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री

December 16, 2025
नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, Nitin Nabin BJP leader Bihar, BJP youth leadership Nitin Nabin, NDA politics Bihar Delhi

मंत्री पद से हटे नितिन नबीन.. बिहार कैबिनेट में बदलाव की आहट

December 16, 2025
बेतिया साइबर थाना पुलिस आरोपी के साथ, डीआईजी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, साइबर ठग की गिरफ्तारी, साइबर डीएसपी प्रेस वार्ता

DIG बनकर फेसबुक पर जाल बिछाता था साइबर ठग.. बेतिया पुलिस की इंटरस्टेट कार्रवाई में राजस्थान से गिरफ्तारी

December 16, 2025
नीतीश कुमार वायरल वीडियो, हिजाब विवाद बिहार, डिंपल यादव प्रतिक्रिया, महिला डॉक्टर हिजाब मामला, बिहार राजनीति विवाद

हिजाब विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान.. नीतीश कुमार पर सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान

December 16, 2025
Nitish Kumar Oath Ceremony Gandhi Maidan Tejashwi Yadav Reaction on Nitish Oath Bihar NDA Government Seat Tally

मुजफ्फरपुर में भूख से एक परिवार की मौत ! तेजस्वी यादव का NDA पर हमला.. 20 साल की नीतियों का नतीजा

December 16, 2025
Bihar Vigilance raid image, Building Construction Department director raid, Gajadhar Mandal vigilance action, Patna Bhagalpur vigilance search

भवन निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा.. निदेशक के ठिकानों पर निगरानी की रेड

December 16, 2025
Nitish Kumar hijab video controversy, Pappu Yadav statement on Nitish Kumar, Ranjit Ranjan demands resignation, Bihar CM Nitish Kumar viral video, Hijab issue Bihar politics

हिजाब विवाद में नीतीश के समर्थन में पप्पू, पत्नी ने सुनाई खरी-खोटी

December 16, 2025
सहरसा निगरानी विभाग की कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी, पतरघट प्रखंड भ्रष्टाचार मामला, सहरसा न्यूज अपडेट

सहरसा में रिश्वतखोरी पर बड़ा प्रहार.. जमीन के नाम पर सौदेबाजी कर रहा राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ धराया

December 16, 2025
नितिन नवीन बीजेपी नियुक्ति, BJP National Executive President Nitin Navin, बिहार बीजेपी नेता नितिन नवीन

नितिन नवीन ने नीतीश कुमार को सौंपा इस्तीफा.. बिहार सरकार में संभाल रहे थे 2 विभागों की जिम्मेदारी

December 16, 2025
संतोष सुमन बयान, तेजस्वी यादव राजद नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा राजनीति, एनडीए बिहार सरकार

25 से 5 सीटों तक सिमट जाएगी RJD.. संतोष सुमन का तेजस्वी यादव को सख्त संदेश

December 16, 2025
Viksit Bharat Rojgar Mission 2025 पर घमासान | Akhilesh Yadav vs Pappu Yadav on MGNREGA & Gandhi

MGNREGA : अखिलेश यादव ने उठाए रोज़गार और फंडिंग पर सवाल, पप्पू यादव बोले- गांधी को मिटाने की कोशिश

December 16, 2025
Nitish Kumar viral video hijab, नीतीश कुमार हिजाब विवाद तस्वीर, Bihar CM controversy news image

नीतीश कुमार पर भड़की अखिलेश यादव की सांसद इकरा हसन.. बोली- बहुत अफसोस की बात

December 16, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, December 16, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राजनीति

क्या तेजप्रताप रेपिस्ट हैं जो उन्हें पार्टी से निकाला.. खूब गुस्से में अनुष्का के भाई आकाश ने क्या कहा

by RaziaAnsari
May 27, 2025
in राजनीति
0
क्या तेजप्रताप रेपिस्ट हैं जो उन्हें पार्टी से निकाला.. खूब गुस्से में अनुष्का के भाई आकाश ने क्या कहा
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजप्रताप यादव और उनकी कथित पत्नी अनुष्का यादव के बीच चल रहे विवाद ने एक बार फिर सियासी और पारिवारिक हलकों में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर दोनों के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद पहली बार अनुष्का के भाई आकाश यादव ने सोमवार को खुलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। पत्रकारों से बातचीत में आकाश यादव ने कहा, “तेजप्रताप और अनुष्का दोनों बालिग हैं। यह एक निजी मामला है और इसमें लड़का-लड़की अगर आपस में बात करें और समाधान निकालें तो बेहतर होगा। हम एक बड़े भाई के रूप में अपनी बहन के साथ खड़े हैं, जो भी उसका निर्णय होगा हम उसे स्वीकार करेंगे।”

बड़े पापा बनने के बाद सामने आये तेज प्रताप.. बोले- भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद

आकाश यादव ने इस विवाद को अनावश्यक रूप से सार्वजनिक करने की आलोचना करते हुए कहा, “हम भी सोशल मीडिया से ही जान रहे हैं कि क्या हो रहा है। तेजप्रताप को पार्टी से निकालना जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला है। उनसे पूछा जाना चाहिए था, क्या उन्होंने कोई अपराध किया है? क्या वे रेपिस्ट हैं? क्या उन्होंने लालू परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाया है?”

दो परिवारों की इज्जत दांव पर है

उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक शादी या तलाक का नहीं, बल्कि दो परिवारों की इज्जत का है। “जो लोग समाज के ठेकेदार बनकर अनुष्का के चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें समय जवाब देगा। अगर ये लड़ाई नहीं रोकी गई तो यह बहुत दूर तक जाएगी।” आकाश ने साफ कहा कि इस विवाद का हल बातचीत से निकलना चाहिए था, न कि सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर। “ये कोई मुग़ल-ए-आज़म की फिल्म नहीं चल रही है। ये एक गरीब घर की बच्ची का मामला है। तेजप्रताप को पार्टी से निकालकर मामला और बिगाड़ा गया है।”

Related Post

Nitish Kumar IAS Sanjeev Hans news, Bihar CM decision on IAS officer, Sanjeev Hans suspension revoked image, Bihar administrative update, Patna High Court Sanjeev Hans case

सीएम नीतीश के फैसले से IAS संजीव हंस की वापसी का रास्ता साफ, निलंबन समाप्त

December 16, 2025
नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह जेडीयू बयान अशोक चौधरी बिहार मंत्री प्रतिक्रिया संजय कुमार झा जेडीयू प्रतिक्रिया

45 की उम्र में मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी.. नितिन नबीन की ताजपोशी पर जेडीयू का पॉजिटिव संदेश

December 15, 2025

तीन देश, चार दिन और बड़ा कूटनीतिक संदेश… जॉर्डन से ओमान तक पीएम मोदी की विदेश नीति का नया रोडमैप

December 15, 2025

SIR पर कांग्रेस की रैली से सियासी पारा हाई.. NDA का पलटवार- नौटंकी से नहीं, काम से मिलता है जनादेश

December 14, 2025

राजनीतिक आरोपों पर भी दी सफाई

अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए आकाश यादव ने कहा, “मुझ पर करोड़ों कमाने, ट्रांसफर-पोस्टिंग में भूमिका निभाने और तलाक करवाने तक के आरोप लगे। उनसे (तेजप्रताप से) पूछिए कि जिस दिन तलाक हुआ, क्या मैं उनके घर गया था या नहीं? जो व्यक्ति उस घर को तोड़ने में भूमिका निभा रहा था, वो आज लालू यादव का पीए बनकर बैठा है।”

बिहार में कांग्रेस की महिला गारंटी योजना.. सुप्रिया श्रीनेत सरकार पर बोला हमला

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी बहन और परिवार के लिए संघर्ष करते रहेंगे। “लालू जी हमारे लिए आदरणीय हैं। हम उनसे अपील करते हैं कि इस मामले को और न बढ़ने दें, इसे सार्वजनिक रूप से उछालने की बजाय हल निकालें। अगर अभी नहीं रोका गया तो मामला बहुत दूर तक जाएगा।”

क्या है पूरा मामला

बीते चार दिनों से तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। पूरा सिलसिला 24 मई शाम 6 बजे से तब शुरू हुआ, जब तेजप्रताप के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का के साथ रिश्ते की बात को सार्वजनिक किया गया। कई फोटोज में अनुष्का मांग में सिंदूर भरे नजर आ रही हैं। एक फोटो में वे छलनी से तेजप्रताप का चेहरा देख रही हैं।

इस पोस्ट के अगले दिन रविवार को RJD सुप्रीमो लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था।। लालू ने फेसबुक पर ही इसका ऐलान किया था। अभी पूरा लालू परिवार कोलकाता में है। इस पूरे प्रकरण पर अभी तक तेजप्रताप या अनुष्का का कोई बयान नहीं आया है।

Tags: akash yadav anushka yadavBiharBihar NewsBihar PoliticsBiharNewsPatnanewsRJDTej Pratap Anushka RelationshipTej Pratap Anushka YadavTej Pratap expelled from RJDअनुष्का यादवआकाश यादवतेजप्रताप यादव
Share199Tweet124
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

Nitish Kumar IAS Sanjeev Hans news, Bihar CM decision on IAS officer, Sanjeev Hans suspension revoked image, Bihar administrative update, Patna High Court Sanjeev Hans case

सीएम नीतीश के फैसले से IAS संजीव हंस की वापसी का रास्ता साफ, निलंबन समाप्त

by Pawan Prakash
December 16, 2025
0

Bihar News: बिहार की नौकरशाही और सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ आईएएस...

नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह जेडीयू बयान अशोक चौधरी बिहार मंत्री प्रतिक्रिया संजय कुमार झा जेडीयू प्रतिक्रिया

45 की उम्र में मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी.. नितिन नबीन की ताजपोशी पर जेडीयू का पॉजिटिव संदेश

by RaziaAnsari
December 15, 2025
0

राज्य सरकार के मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin BJP) को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इस...

PM Modi three nation visit, प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा, India Jordan meeting, PM Modi Ethiopia visit, PM Modi Oman Sultan meeting

तीन देश, चार दिन और बड़ा कूटनीतिक संदेश… जॉर्डन से ओमान तक पीएम मोदी की विदेश नीति का नया रोडमैप

by RaziaAnsari
December 15, 2025
0

PM Modi foreign visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर से एक अहम और बहुपक्षीय कूटनीतिक यात्रा पर निकल रहे हैं,...

SIR के खिलाफ कांग्रेस की रामलीला मैदान रैली, संतोष कुमार सुमन का बयान, रविशंकर प्रसाद कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी रैली दिल्ली, SIR पर BJP-JDU प्रतिक्रिया

SIR पर कांग्रेस की रैली से सियासी पारा हाई.. NDA का पलटवार- नौटंकी से नहीं, काम से मिलता है जनादेश

by RaziaAnsari
December 14, 2025
0

दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ कांग्रेस की रैली (SIR Rally) ने राष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.