पटना में वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) से ठीक पहले एक बार फिर शहर के माहौल में तनाव की स्थिति बन गई है। शहर के कई इलाकों, सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर धमकी भरे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें प्रेमी जोड़ों को खुली चेतावनी दी गई है।इन पोस्टरों पर प्रमुख रूप से लिखा है— “जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना”। ये पोस्टर हिंदू शिवभवानी सेना के नाम से जारी किए गए हैं।
बिहार सरकार सख्त! सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, विजय सिन्हा ने दी चेतावनी
संगठन का दावा है कि वैलेंटाइन डे पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक है, जो भारतीय और हिंदू परंपराओं के खिलाफ है। वे इसे अश्लीलता, फूहड़ता और कथित “लव जिहाद” को बढ़ावा देने वाला बताते हैं। पोस्टरों में कहा गया है कि 14 फरवरी को सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, रेस्तरां या सड़कों पर प्रेम प्रदर्शन करने वाले जोड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाठियों का इस्तेमाल भी शामिल है। कुछ पोस्टरों में पुलवामा हमले के शहीदों को याद करते हुए इस दिन को श्रद्धांजलि देने की अपील भी की गई है, न कि वैलेंटाइन मनाने की।
हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने वीडियो संदेश में कहा है कि प्रेम पवित्र भावना है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। संगठन ने दावा किया है कि उसके कार्यकर्ता उस दिन सतर्क रहेंगे और ऐसी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।






















