बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद नेता भाई वीरेंद्र के द्वारा बिहार में खेला होने वाले दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए आज मीडिया के सामने कहा कि आप देखिये न, अभी राजद खेमे में , क्यों मुंह से बोली नहीं निकल रहा है किसी का? पिछले एक सप्ताह से राजद के नेताओं की बोली कहां गायब हो गयी है? उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजद के लोगों ने सरकार में रहकर नंगा नाच किया है। सारे विभाग में सभी फाइलों को निकाल कर एक-एक की जांच कराई जाएगी। जो भी गड़बड़ी करने वाले हैं वह बचेंगे नहीं। चाहे कोई भी गड़बड़ करने वाले हों, सबके लिए जेल के दरवाजे खुले हुए हैं। भाई वीरेंद्र के 12 तारीख के फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य में ‘खेला होबे’ वाले बयान पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कौन बोला है ये सब! भाई वीरेन्द्र को कोई जानता भी है क्या? उसके पार्टी में भी उस बेचारे का कोई अस्तित्व है क्या?
नींद में बुझ गया मासूम का जीवन, बेतिया में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार
Betia fire accident: बिहार के बेतिया से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मामूली तकनीकी चूक...




















